cricket news

Amit On KL Rahul Sanjiv Goenka Controversy : केएल राहुल और संजीव गोयनका के विवाद पर अमित मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी

Amit On KL Rahul Sanjiv Goenka Controversy लखनऊ सुपरजायंट्स के सीनियर खिलाड़ी अमित मिश्रा ने आईपीएल 2024 में केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच विवाद को लेकर एक पॉडकास्ट के दौरान बड़ा बयान दिया है।

Amit On KL Rahul Sanjiv Goenka Controversy आईपीएल 2024 के दौरान एक मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स की हार के बाद केएल राहुल और संजीव गोयनका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में संजीव गोयनका केएल राहुल पर बरसते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस विवाद को लेकर टीम के खिलाड़ी अमित मिश्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान अनसुनी बातें कही हैं।

Amit On KL Rahul Sanjiv Goenka Controversy शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर बोलते हुए, लखनऊ सुपर जायंट्स के वरिष्ठ खिलाड़ी अमित मिश्रा ने केएल राहुल और संजीव गोयनका विवाद के बारे में बात करते हुए कहा कि यह इतना बड़ा मुद्दा नहीं था, लेकिन मीडिया ने इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया। संजीव गोयनका टीम की बहुत खराब गेंदबाजी से निराश थे।

उन्होंने कहा कि टीम को थोड़ा संघर्ष करना चाहिए था। मैच में ऐसा लग रहा था कि टीम ने पूरी तरह से आत्मसमर्पण कर दिया है। हम लगातार दो मैच बुरी तरह हार गए, क्या टीम पर इतना पैसा लगाने वाला व्यक्ति नाराज नहीं होगा?

क्या केएल राहुल बने रहेंगे कप्तान?

आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खराब प्रदर्शन के बाद, कई रिपोर्टों में दावा किया गया था कि एलएसजी आईपीएल 2025 के लिए केएल राहुल को रिटेन नहीं करेगा। जिसके बाद एलएसजी को आईपीएल के नए सीजन में नया कप्तान मिल सकता है। हालांकि, केएल राहुल की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आईपीएल 2022 में, केएल राहुल को लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान बनाया गया था। केएल राहुल पिछले तीन सीजन से टीम के कप्तान हैं।

Royal Challengers Bengaluru Soar to the Top: IPL 2025 Points Table Update After Commanding Win Over CSK
Back to top button