cricket news

IND Vs BAN: अश्विन के नाम 3 बड़े रिकॉर्ड, 2 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ने का मौका

IND Vs BAN भारतीय स्पिनर आर अश्विन भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 3 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। इसमें अश्विन 2 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भी पछाड़ सकते हैं।

IND Vs BAN भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 19 सितंबर से शुरू होने वाली है। पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा। टीम में तीन स्पिनर रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन हैं।

IND Vs BAN  दूसरी ओर, आर अश्विन के पास सीरीज में 3-3 रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है। जिसमें वे दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ सकते हैं। भारत-बांग्लादेश टेस्ट श्रृंखला आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा है। दोनों ही टीमें इस सीरीज को जीतना चाहेंगी।

अश्विन इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

https://x.com/mufaddal_vohra/status/1835646205436518506?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1835646205436518506%7Ctwgr%5E5515580c34f9f808375867457ca52ffa110a7f41%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports-news%2Findia-vs-bangladesh-test-series-ravichandran-ashwin-break-3-records%2F863990%2F

बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट

जहीर खान टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैचों में 31 विकेट लिए। आर अश्विन के नाम वर्तमान में 23 विकेट हैं, अगर अश्विन इस श्रृंखला में 9 विकेट लेते हैं, तो वह जहीर को पछाड़कर नंबर एक पर पहुंच जाएंगे।

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के इतिहास में सर्वाधिक विकेट

ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम 43 मैचों में 187 विकेट दर्ज हैं। अश्विन नाथन लियोन से 14 विकेट दूर हैं। ऐसे में आर अश्विन बांग्लादेश के खिलाफ 14 विकेट लेकर ये रिकॉर्ड बना सकते हैं।

https://x.com/sujeetsuman1991/status/1835170247634043366?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1835170247634043366%7Ctwgr%5E5515580c34f9f808375867457ca52ffa110a7f41%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports-news%2Findia-vs-bangladesh-test-series-ravichandran-ashwin-break-3-records%2F863990%2F

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में सबसे ज्यादा विकेट

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने 2023-25 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के इस सीजन में अब तक 51 विकेट लिए हैं। इसके अलावा अश्विन के पास हेजलवुड को पछाड़ने का सुनहरा मौका है। अश्विन को हेजलवुड से आगे निकलने के लिए 10 विकेट की जरूरत है।

IND Vs BAN: बांग्लादेश को सतर्क रहने की जरूरत है। टेस्ट सीरीज से पहले सुनील गावस्कर की टीम इंडिया को चेतावनी
jojobetJojobet GirişJojobet Girişcasibom girişmarsbahis girişJojobet GirişHoliganbet GirişCasibom Giriş