cricket news

MS Dhoni की चुटकी और CSK की जबरदस्त जीत: KKR के प्लेऑफ सपनों पर फिरा पानी

 

कोलकाता: आईपीएल 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स  कोलकाता नाइट राइडर्स  को दो विकेट से हराकर उनके प्लेऑफ के सपनों पर तगड़ा झटका दिया। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में सीएसके की शुरुआत बेहद खराब रही, लेकिन इसके बावजूद टीम ने हिम्मत नहीं हारी और आखिरी ओवर में जीत दर्ज की।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैच के बाद चुटकी लेते हुए कहा,
“यह तो बस तीसरी जीत है हमारी (हंसते हुए)।”
उन्होंने कहा कि टीम ने कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन यह समय है यह समझने का कि कौन-सा खिलाड़ी किस भूमिका में फिट बैठता है।


CSK ने दिखाया दम, KKR रह गई पीछे

केकेआर ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चेन्नई को 60/5 के स्कोर तक दबा लिया था, लेकिन इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस की तूफानी पारी ने मैच का रुख पलट दिया। ब्रेविस ने सिर्फ 25 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी ने सीएसके को मुकाबले में बनाए रखा और आखिरी के कुछ ओवरों में टीम ने मैच को अपने पक्ष में कर लिया।

धोनी ने टीम के बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कहा,
“शुरुआत में रन नहीं बन रहे थे, लेकिन अब बल्लेबाजों में इरादा दिख रहा है। ये जरूरी है कि खिलाड़ी अपने शॉट्स पर भरोसा करें।”


धोनी ने संन्यास पर भी दी बड़ी अपडेट

43 वर्षीय धोनी से जब उनके भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा,
“मैंने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है। आईपीएल के बाद मुझे 6-8 महीने की मेहनत करनी होगी यह जानने के लिए कि क्या मेरा शरीर इस दबाव को झेल सकता है।”

UP T20 League 2024: गंभीर के शिष्य ने कानपुर के सुपरस्टार्स को रौंदा, काशी रुद्र की जबरदस्त जीत

उन्होंने आगे कहा,
“जो प्यार और समर्थन मुझे मिल रहा है, वह बेमिसाल है। बहुत से लोग नहीं जानते कि यह मेरा आखिरी सीजन कब होगा।”


CSK का फोकस अब युवाओं पर

धोनी ने यह भी स्पष्ट किया कि अब टीम का उद्देश्य है यह देखना कि किस खिलाड़ी को कब और कैसे उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि टीम में मौजूद 25 खिलाड़ियों को लेकर ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी।


चेन्नई सुपर किंग्स अब अपने बाकी दो मुकाबलों में नए खिलाड़ियों को मौका देने की योजना बना रही है। डेवाल्ड ब्रेविस जैसे युवाओं को रिटेन किए जाने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं, जिन्होंने सीमित अवसरों में खुद को साबित किया है।


क्या एमएस धोनी अगला सीजन खेलेंगे या नहीं? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन इतना तय है कि धोनी और सीएसके फैंस के बीच यह रिश्ता बेहद खास है और हर मैच उनके लिए एक इमोशनल पल बन चुका है।


 

jojobetJojobet Girişjojobet girişcasibom girişjojobet girişmarsbahis giriş