cricket news

सलमान खान ने धोनी को दी जन्मदिन की बधाई

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रशंसकों के साथ धोनी के जन्मदिन का नवीनतम वीडियो साझा किया। इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इससे फैंस काफी एक्साइटेड हैं। महान विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी आज 43 साल के हो गए, हर कोई उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है। हैप्पी बर्थडे धोनी!

धोनी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान खान

इस वीडियो में सलमान खान भी नजर आ रहे हैं। धोनी को पहले केक काटते हुए देखा जाता है, जिसके बाद वह अपनी पत्नी साक्षी को केक खिलाते हैं। साक्षी ने धोनी के पैर छूकर सभी का ध्यान खींचा। इसके बाद धोनी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को केक खिलाते हैं। धोनी के जन्मदिन का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और एमएस धोनी के करीबी दोस्त सुरेश रैना ने ट्विटर पर पूर्व भारतीय कप्तान को जन्मदिन की बधाई दी।

स्टार स्पोर्ट्स ने धोनी के लिए एक विशेष वीडियो साझा किया जिसमें पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, ब्रेवो, इरफान पठान और ब्रेट ली हैं।

New PCA Stadium: Punjab Kings और Kolkata Knight Riders के बीच 15 April को होने वाले Match का परिचय
Back to top button