cricket news

VIRAT KOHLI ने राहुल वैद्य को किया ब्लॉक एल्गोरिदम ग्लिच पर फिर मचा बवाल

बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता हमेशा ही सुर्खियों में रहा है, लेकिन इस बार मामला थोड़ा हटके है। रियलिटी शो बिग बॉस 14 के पहले रनर-अप और मशहूर सिंगर राहुल वैद्य ने टीम इंडिया के स्टार बैटर विराट कोहली पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

हाल ही में विराट कोहली एक अनजाने विवाद में फंस गए जब उन्होंने अभिनेत्री अवनीत कौर की एक बोल्ड पोस्ट को लाइक कर दिया। सोशल मीडिया पर यूज़र्स की प्रतिक्रियाएं तेज़ी से सामने आने लगीं, जिसके बाद कोहली ने सफाई दी कि यह सब एक ‘एल्गोरिदम ग्लिच’ के कारण हुआ है और उन्होंने जानबूझकर वह पोस्ट लाइक नहीं की थी।

इसी बीच राहुल वैद्य ने एक वीडियो शेयर कर चौंका दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि विराट कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है। राहुल ने यह भी कहा कि शायद यह भी किसी ‘एल्गोरिदम ग्लिच’ का नतीजा हो सकता है। उन्होंने मुस्कराते हुए तंज कसा, “भाई ने ब्लॉक कर दिया… शायद एल्गोरिदम फिर से गड़बड़ा गया होगा!”

इस वीडियो के सामने आते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने राहुल वैद्य के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ की तो वहीं कई फैंस ने विराट कोहली का पक्ष लिया। कुछ यूज़र्स ने लिखा कि ऐसे पर्सनल मुद्दों को पब्लिकली लाना सही नहीं है, जबकि कईयों ने इसे ‘पब्लिसिटी स्टंट’ बताया।

राहुल वैद्य की यह टिप्पणी और वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर #ViratKohli, #RahulVaidya और #AlgorithmGlitch ट्रेंड कर रहे हैं। खास बात यह है कि एल्गोरिदम ग्लिच जैसे टर्म्स अब सिर्फ टेक्निकल दुनिया तक सीमित नहीं रहे, बल्कि यह अब सेलेब्रिटी विवादों का नया बहाना बन गया है।

IPL 2025: Pat Cummins Creates History with Three Consecutive Sixes – Sunrisers Hyderabad Post 190 Against Lucknow

राहुल वैद्य ने इससे पहले भी अपने मजाकिया और व्यंग्यात्मक अंदाज़ से लोगों को खूब हंसाया है। लेकिन इस बार मामला थोड़ा संवेदनशील लग रहा है क्योंकि इसमें भारत के सबसे चर्चित क्रिकेटर विराट कोहली का नाम जुड़ा है। हालांकि विराट की तरफ से राहुल वैद्य को ब्लॉक करने पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

जहां एक तरफ क्रिकेट और बॉलीवुड की दुनिया में ऐसे वाकये अक्सर सामने आते रहते हैं, वहीं सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज़ के बीच इस तरह की तकरार लोगों को काफी एंटरटेन करती है। राहुल वैद्य का यह वीडियो एक बार फिर यह दिखाता है कि कैसे आजकल के सेलेब्रिटीज़ अपने शब्दों और सोशल मीडिया पोस्ट्स के ज़रिए एक-दूसरे को चुटकी लेने से नहीं चूकते।


 

Back to top button