news

Women Asia Cup 2024 : फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा

Women Asia Cup 2024 महिला एशिया कप 2024 में टीम इंडिया रिकॉर्ड 9वीं बार फाइनल में पहुंची है। टूर्नामेंट में खेले गए 8 संस्करणों में, भारत ने सबसे अधिक 7 बार खिताब जीता है, जबकि भारतीय टीम 1 बार उपविजेता रही थी। कल होने वाले अंतिम मैच में भारत को पड़ोसी देश से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

Women Asia Cup 2024 महिला एशिया कप 2024 में टीम इंडिया रिकॉर्ड 9वीं बार फाइनल में पहुंची है, जहां उसका सामना पड़ोसी देश से होने जा रहा है। टीम इंडिया टूर्नामेंट में अभी तक अजेय रही है और खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। भारतीय टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर कर रही हैं। भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 10 विकेट से हराया। अब भारतीय टीम 28 जुलाई को दांबुला स्टेडियम में खिताबी मैच खेलती नजर आएगी।

इस टीम के खिलाफ होगा

Women Asia Cup 2024 फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। श्रीलंका ने टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 3 विकेट से हराया। श्रीलंका ने 141 रनों का लक्ष्य एक गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से कप्तान चमारी अटापट्टू ने सर्वाधिक 63 रन बनाए। इसके अलावा अनुष्का संजीवनी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने 22 गेंदों में 24 रन बनाए।

https://twitter.com/ShuklaRajiv/status/1816855559531839774?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1816855559531839774%7Ctwgr%5Ef5779be21595adf551d1079de7581c9a43ece5a7%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports-news%2Fwomen-asia-cup-2024-ind-vs-sl-final-match-live-semi-final-match-india-defeat-bangladesh-sri-lanka-beat-pakistan%2F800262%2F

दोनों टीमें टूर्नामेंट में अजेय रही हैं।

फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। भारत के साथ-साथ श्रीलंका की टीम भी टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। भारत ने ग्रुप चरण में पाकिस्तान को 7 विकेट, यूएई को 78 रन और नेपाल को 82 रन से हराया। भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 10 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। दूसरी ओर श्रीलंका ने ग्रुप चरण में बांग्लादेश को 7 विकेट, मलेशिया को 144 रन और थाईलैंड को 10 विकेट से हराया। श्रीलंका ने पाकिस्तान को 3 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले, दोनों टीमें ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहने के बाद सेमीफाइनल में पहुंची थीं।

Women Asia Cup 2024 : इस क्रिकेटर ने मैच के लिए छोड़ दी अपने भाई की शादी, पाकिस्तान

https://twitter.com/RichKettle07/status/1816792825264054602?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1816792825264054602%7Ctwgr%5Ef5779be21595adf551d1079de7581c9a43ece5a7%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports-news%2Fwomen-asia-cup-2024-ind-vs-sl-final-match-live-semi-final-match-india-defeat-bangladesh-sri-lanka-beat-pakistan%2F800262%2F

फाइनल मैच कब है?

भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मैच कल शाम 7 बजे (IST) खेला जाएगा। यह मैच श्रीलंका के दांबुला में रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी + हॉटस्टार पर लाइव-स्ट्रीम किया जा सकता है।

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1816792741747290545?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1816792741747290545%7Ctwgr%5Ef5779be21595adf551d1079de7581c9a43ece5a7%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports-news%2Fwomen-asia-cup-2024-ind-vs-sl-final-match-live-semi-final-match-india-defeat-bangladesh-sri-lanka-beat-pakistan%2F800262%2F

भारत की 15 सदस्यीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), मिताली राज, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, डी हेमलता, मानसी जोशी, पूजा वस्त्राकर और अरुंधति रेड्डी।

https://twitter.com/OfficialSLC/status/1816892546003697792?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1816892546003697792%7Ctwgr%5Ef5779be21595adf551d1079de7581c9a43ece5a7%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports-news%2Fwomen-asia-cup-2024-ind-vs-sl-final-match-live-semi-final-match-india-defeat-bangladesh-sri-lanka-beat-pakistan%2F800262%2F

श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम

चमारी अथपथु (कप्तान) सचिनी निसानसाला, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी, उदेशिका प्रबोधिनी, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलसुरिया, इनोशी प्रियदर्शनी, अमा कंचना, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डिसिल्वा, अनुष्का संजीवनी, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा और विश्मी गुणरत्ने।

Back to top button