workout

समय (Time) मील (Meal) घर का खाना (Home Diet Plan)
सुबह 06:30 प्री-वर्कआउट (व्यायाम से पहले) 1-2 केले + मुट्ठी भर रात के भीगे हुए काले चने, मूंग दाल और मूंगफली। (इससे आपको भरपूर एनर्जी मिलेगी)।
सुबह 08:30 नाश्ता (व्यायाम के बाद)

शाकाहारी: 2-3 पनीर या दाल के पराठे + 1 कटोरी दही। या 1 बड़ा गिलास ‘सत्तू का शरबत’ (प्रोटीन के लिए)।


मांसाहारी: 3-4 उबले हुए अंडे की सफेदी + 2 रोटी + 1 गिलास दूध।

सुबह 11:30 दिन का स्नैक 1 मौसमी फल (सेब, पपीता या अमरुद) और थोड़े से भुने हुए मखाने।
दोपहर 01:30 लंच (दोपहर का खाना)

3-4 रोटी (देसी घी के साथ) + 1 कटोरी चावल + 1 बड़ी कटोरी गाढ़ी दाल + कोई भी हरी सब्ज़ी + 1 प्लेट सलाद।


(प्रोटीन के लिए 50 ग्राम सोयाबीन/न्यूटेला की सब्ज़ी या 150 ग्राम चिकन ज़रूर शामिल करें)।

शाम 05:00 शाम का नाश्ता 1 कप चाय/कॉफी (कम चीनी वाली) + 1 कटोरी भुने हुए चने (छिलके वाले)। या फिर 2 रोटी/ब्रेड पर पीनट बटर (मूंगफली का मक्खन) लगाकर खाएं।
रात 08:30 डिनर (रात का खाना) 2-3 रोटी + 1 कटोरी दाल या सब्ज़ी + थोड़ा सलाद। साथ में 2-3 अंडे की भुर्जी या 100 ग्राम पनीर की भुर्जी खाएं। (रात को चावल खाने से बचें)।
रात 10:30 सोने से पहले 1 गिलास हल्का गर्म दूध (इसमें चुटकी भर हल्दी या आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर मिला सकते हैं, इससे रिकवरी अच्छी होगी)।
Back to top button