5 भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी जो अपने रेस्टोरेंट से खूब पैसा कमाते हैं, आखिर कहाँ है इनके रेस्टोरेंट
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मैदान पर अपने जलवे के लिए जाने जाते हैं। भारतीय टीम ने हाल ही में टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में ऐतिहासिक जीत हासिल की। वहीं, भारतीय क्रिकेटर क्रिकेट और अपने रेस्टोरेंट दोनों से करोड़ों रुपये कमाते हैं। जी हां, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर समेत कई खिलाड़ी रेस्टोरेंट से सालाना करोड़ों रुपये कमाते हैं।
विराट कोहली के रेस्टोरेंट का नाम “वन8 कम्यून” है
विराट कोहली ने 2022 में मुंबई में अपना रेस्टोरेंट खोला है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के रेस्टोरेंट का नाम वन8 कम्यून फूड चेन है। आपको बता दें कि विराट का रेस्टोरेंट किशोर कुमार के जुहू स्थित घर के अंदर स्थित है। इस रेस्टोरेंट की दिल्ली, गुड़गांव, पुणे और कोलकाता में कई शाखाएं हैं।
सचिन तेंदुलकर के रेस्टोरेंट का नाम तेंदुलकर वर्ल्ड है
सचिन तेंदुलकर का रेस्टोरेंट मुंबई के कोलाबा में स्थित है। इसका नाम सचिन तेंदुलकर वर्ल्ड है। उनके रेस्टोरेंट में विश्व स्तरीय खाना और व्यंजन मिलते हैं। सचिन तेंदुलकर को इस रेस्टोरेंट से करोड़ों मिलते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी के रेस्टोरेंट का नाम है शाका हैरी रेस्टोरेंट
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2022 में शाका हैरी रेस्टोरेंट की स्थापना की थी। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी एक होटल फर्म के मालिक हैं। झारखंड की राजधानी रांची में माही रेजीडेंसी नाम से एक होटल भी है। धोनी का एकमात्र होटल रांची में है। इसकी कोई अतिरिक्त शाखा नहीं है।
शिखर धवन का रेस्टोरेंट ‘द फ्लाइंग कैच’
द फ्लाइंग कैच दुबई में शिखर धवन के रेस्टोरेंट का नाम है। शिखर ने 2023 में अपना रेस्टोरेंट खोला। इस रेस्टोरेंट में पौष्टिक खाना परोसा जाता है।
रवींद्र जडेजा का रेस्टोरेंट, ‘जड्डूज फूड फील्ड’
रवींद्र जडेजा के रेस्टोरेंट का नाम है ‘जड्डूज फूड फील्ड’। यह राजकोट में स्थित है। आपको याद दिला दें कि 2017 में नगर निगम ने रविंद्र जडेजा के रेस्टोरेंट पर धावा बोला था। रविंद्र जडेजा का रेस्टोरेंट इस समय नया प्रमोशन दे रहा है। भारतीय ऑलराउंडर जडेजा जब अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो ग्राहकों को अनोखे तरीके से लाभ मिलता है। जिसमें ग्राहकों को मुफ्त में मिठाई दी जाती है।