cricket news

IPL 2025: कप्तान अय्यर का डबल धमाका! धोनी के लगातार जीत के रिकॉर्ड को तोड़ा, छक्कों की बारिश में गिलक्रिस्ट को भी छोड़ा पीछे

लखनऊ: मौजूदा आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला जमकर गरज रहा है! लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मंगलवार को हुए मुकाबले में अय्यर ने न सिर्फ शानदार अर्धशतक जड़ा, बल्कि अपनी कप्तानी में टीम को लगातार आठवीं जीत दिलाते हुए इतिहास भी रच दिया। इससे पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी वह 97 रन की विस्फोटक पारी खेल चुके थे, जो उनकी बेहतरीन फॉर्म को दर्शाता है।

आईपीएल 2025 के 13वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को उनके घर में घुसकर 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। लखनऊ द्वारा दिए गए 172 रनों के लक्ष्य को पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह (69 रन) की तूफानी बल्लेबाजी और कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 52 रन) की सधी हुई पारी की बदौलत महज 16.2 ओवर में ही बौना साबित कर दिया।

अय्यर ने तोड़ा धोनी का ‘विराट’ रिकॉर्ड, वॉर्न की बराबरी

इस जीत के साथ ही कप्तान श्रेयस अय्यर ने आईपीएल इतिहास में एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है। यह बतौर कप्तान उनकी लगातार 8वीं जीत थी। इस मामले में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 2013 में लगातार 7 जीत दर्ज थीं। अय्यर अब इस खास सूची में राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान शेन वॉर्न के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं, जिन्होंने 2008 में लगातार 8 मैच जीते थे। सबसे आगे गौतम गंभीर (10) हैं।

आईपीएल में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान:

  • गौतम गंभीर – 10 (2014-15)

  • शेन वॉर्न – 8 (2008)

  • श्रेयस अय्यर – 8 (2024-25)*

  • एमएस धोनी – 7 (2013)

छक्के जड़ने में भी निकले गिलक्रिस्ट से आगे

कप्तान अय्यर यहीं नहीं रुके! अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान लगाए 4 छक्कों के साथ उन्होंने आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को भी पछाड़ दिया। अय्यर के नाम अब बतौर कप्तान 71 पारियों में 83 छक्के हो गए हैं, जबकि गिलक्रिस्ट ने 74 पारियों में 79 छक्के लगाए थे।

आईपीएल में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के:

  1. एमएस धोनी – 218 (196 पारियां)

  2. विराट कोहली – 168 (142 पारियां)

  3. रोहित शर्मा – 158 (157 पारियां)

  4. डेविड वॉर्नर – 109 (83 पारियां)

  5. केएल राहुल – 105 (64 पारियां)

  6. संजू सैमसन – 91 (60 पारियां)

  7. श्रेयस अय्यर – 83 (71 पारियां)*

  8. एडम गिलक्रिस्ट – 79 (74 पारियां)

इस शानदार जीत के साथ पंजाब किंग्स ने 4 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है, वहीं 3 मैचों में दूसरी हार झेलने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स छठे स्थान पर खिसक गई है। पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला 5 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से होगा, जहां उनकी नजरें जीत की हैट्रिक पूरी करने पर होंगी।

UP T20 League 2024: स्वास्तिक चिकारा ने 68 गेंदों में 114 रन बनाए। ओवर में आए 13 रन
Back to top button