LSG Owner Sanjiv Goenka On Rohit Sharma: क्या एलएसजी रोहित शर्मा के लिए 50 करोड़ रुपये की बोली लगाएगी? संजीव गोयनका का बयान

LSG Owner Sanjiv Goenka On Rohit Sharma अगर रोहित शर्मा नीलामी में हिस्सा लेते हैं तो क्या लखनऊ सुपरजायंट्स 50 करोड़ रुपये खर्च करेगी? एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने इस संबंध में एक बड़ा बयान दिया है।
LSG Owner Sanjiv Goenka On Rohit Sharma रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटा दिया गया और हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाया गया। फ्रैंचाइजी के इस फैसले से प्रशंसकों में काफी गुस्सा भी देखा गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही थीं कि रोहित इस बार मुंबई इंडियंस को छोड़ सकते हैं।
LSG Owner Sanjiv Goenka On Rohit Sharma इसके बाद कुछ अफवाहें सामने आईं कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने मेगा ऑक्शन में रोहित शर्मा को खरीदने के लिए 50 करोड़ तक का बजट रखा है। इस संबंध में एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने बड़ा बयान दिया है।
LSG owner Sanjiv goenak on Rohit Sharma : 🗣️-
"When we reached the final in Pune, we lost the final due to lack of experience. uh look at the same Rohit Sharma, he has the habit of winning, there is something in him which is worth adopting, which is worth imitating, he never… pic.twitter.com/fneNDklyiD
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) August 29, 2024
क्या एलएसजी रोहित के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है?
संजीव गोयनका का मानना है कि रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी से किसी भी टीम को फायदा होगा, लेकिन उस पर इतनी बड़ी राशि खर्च करना भी सही नहीं होगा। उन्होंने कहा, “कोई नहीं जानता कि रोहित शर्मा नीलामी में होंगे या नहीं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि मुंबई इंडियंस रोहित को रिलीज करती है या नहीं। फिर भी, अगर रोहित नीलामी में जाता है और आप उस पर पर्स का 50 प्रतिशत खर्च करते हैं, तो आप अन्य खिलाड़ियों को कैसे खरीद पाएंगे? हर कोई एक अच्छा खिलाड़ी और एक अच्छा कप्तान चाहता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके पास क्या है और आप इसके साथ क्या कर सकते हैं।”
Zaheer Khan brings with him a winning mentality, an unrivalled awareness of the game, and a fierce desire to win, which aligns perfectly with the #LSG ethos. His presence as the mentor is a perfect match with our ambitions.
Welcome to the family, Zaheer! #ZaheerNowSuperGiant pic.twitter.com/71lY9ZWYCY
— Dr. Sanjiv Goenka (@DrSanjivGoenka) August 28, 2024
एलएसजी ने जहीर खान को मेंटर नियुक्त किया
आईपीएल 2025 से पहले, लखनऊ सुपर जायंट्स ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को टीम के नए मेंटर के रूप में नियुक्त किया है। इससे पहले गौतम गंभीर एलएसजी के मेंटर थे लेकिन पिछले सीजन में गंभीर अपनी पुरानी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हो गए थे। अब जहीर खान इस नई भूमिका में नजर आएंगे।