cricket news

मैदान पर सलमान निज़ार नाम का आया तूफान

भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, रोजाना यहां एक से बढ़कर एक नए स्टार्स देखने को मिल रहे हैं। फिलहाल कई राज्यों में टी-20 लीग खेली जा रही है, जहां रनों की बारिश देखने को मिल रही है। केरल क्रिकेट लीग में अब सलमान निज़ार के बल्ले का तूफान देखने को मिला है। सलमान ने आखिरी 12 गेंदों में 11 छक्के जड़कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इसी के साथ उन्होंने एक ओवर में 40 रन भी बनाए।

केरल क्रिकेट लीग में अडानी तिरुवनंतपुरम रॉयल्स बनाम कालीकट ग्लोबस्टार के मुकाबले में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने सभी क्रिकेट फैंस के होश उड़ा दिए। कालीकट ग्लोबस्टार की टीम ने 18 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर सिर्फ 115 रन बनाए थे। उस समय 13 गेंदों में 17 रन बनाकर खेल रहे सलमान निज़ार पर सभी की उम्मीदें टिकी थीं। सलमान ने 19वें ओवर में पहले 5 छक्के जड़े और आखिरी गेंद पर 1 रन लिया। इसके बाद आखिरी ओवर में सलमान ने 6 छक्के जड़ दिए। नो बॉल और वाइड के कारण इस ओवर में कुल 40 रन बने। सलमान ने आखिरी 12 गेंदों में 11 छक्के जड़ दिए। वहीं इन 2 ओवर में 71 रन बने, जिसके कारण उनकी टीम ने 20 ओवरों में 186 रन बना डाले। सलमान ने सिर्फ 26 गेंदों में ही 86 रनों की तूफानी पारी खेली।

फिनिशर की भूमिका में नजर आते हैं सलमान

86 रनों की अपनी इस पारी में सलमान निज़ार ने कुल 12 गगनचुंबी छक्के जड़े। केरल क्रिकेट लीग 2025 के सीजन में ये पहला मुकाबला नहीं है, जब सलमान ने बल्ले से तहलका मचाया है। इससे पहले भी सलमान ने 26 गेंदों में नाबाद 48 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा 34 गेंदों में नाबाद 51 रन भी वो बना चुके हैं। इसी सीजन में सलमान निज़ार एक बार 44 गेंदों में 77 रन कूट चुके हैं। आईपीएल 2025 के मिड सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने सलमान का ट्रायल लिया था। अब उन पर आईपीएल 2026 के ऑक्शन में पैसों की बारिश हो सकती है।

Suryakumar Yadav का हैरतअंगेज Catch और Bumrah की Double Strike से Rajasthan Royals को बड़ा झटका
Back to top button