cricket news

IPL 2025: डेब्यू मैच में 4 विकेट लेकर चमके अश्वनी कुमार, मुंबई इंडियंस को दिलाई पहली जीत

मुंबई इंडियंस के युवा तेज़ गेंदबाज अश्वनी कुमार ने आईपीएल 2025 में अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट हासिल किए, जिससे टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज करने में मदद मिली।

अश्वनी ने अपनी पहली ही गेंद पर अजिंक्य रहाणे का विकेट लिया और कुल मिलाकर 4 विकेट चटकाए, जिससे वह आईपीएल डेब्यू मैच में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।

मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने पर अश्वनी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “मुझे बहुत अच्छा लगा, प्रेशर था लेकिन टीम के माहौल ने मुझे शांत रखने में मदद की। मैंने आज लंच नहीं किया, सिर्फ केला खाया, प्रेशर में मुझे भूख नहीं लगी। टीम प्रबंधन ने कहा कि यह डेब्यू मैच है, इसलिए मजे करो और अपने कौशल पर ध्यान दो।”

उन्होंने कप्तान हार्दिक पांड्या की भी सराहना करते हुए कहा, “कप्तान ने भी अपनी भूमिका निभाई, हार्दिक भाई ने मुझे विकेट पर गेंद डालने को कहा।” अश्वनी ने यह भी साझा किया कि उनके गांव में हर कोई उन्हें खेलते हुए देखेगा, जिससे वह बहुत खुश हैं।

अश्वनी कुमार ने आईपीएल में डेब्यू से पहले सिर्फ चार टी-20 मैच खेले थे, इसके अलावा उन्होंने 2 रणजी ट्रॉफी और 4 लिस्ट ए मैच भी खेले हैं। उनके इस प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस को सीजन की पहली जीत मिली, जिससे टीम का मनोबल बढ़ा है।

Duleep Trophy 2024 Schedule : दलीप ट्रॉफी का कार्यक्रम क्या है? प्रारूप का पूरा विवरण यहां देखें
Back to top button