IPL 2025 छोड़ेंगे ये 8 दिग्गज खिलाड़ी! WTC फाइनल के लिए CSA का बड़ा फैसला

IPL 2025 के प्लेऑफ से पहले ही लौटेंगे साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी, WTC फाइनल के लिए टीम का होगा गठन क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। ESPN Cricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने एक अहम फैसला लेते हुए यह तय किया है कि IPL 2025 में हिस्सा ले रहे दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी प्लेऑफ से पहले ही टूर्नामेंट छोड़ देंगे। इसका मुख्य कारण है, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारी, जिसमें दक्षिण अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया का सामना करने जा रही है।
CSA के इस फैसले के तहत, 8 साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी, जो इस वक्त आईपीएल में अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के लिए खेल रहे हैं, 27 मई को अपने देश लौटेंगे। इसके बाद, वे 30 मई को यूनाइटेड किंगडम रवाना होंगे, जहां टीम 3 जून से ज़िम्बाब्वे के खिलाफ वार्म-अप मैच खेलेगी जो कि अरुंडेल में आयोजित होगा।
कौन-कौन से खिलाड़ी IPL 2025 छोड़ेंगे
इन खिलाड़ियों में कुछ बड़े नाम शामिल हैं, जो IPL 2025 में अपने-अपने फ्रेंचाइज़ी के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं:
-
कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस)
-
मार्को जानसेन (पंजाब किंग्स)
-
कोर्बिन बॉश और रयान रिकेल्टन (मुंबई इंडियंस)
-
ट्रिस्टन स्टब्स (दिल्ली कैपिटल्स)
-
ऐडन मार्करम (लखनऊ सुपर जायंट्स)
-
वियान मुल्डर (सनराइजर्स हैदराबाद)
-
लुंगी एन्गिडी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
इन सभी खिलाड़ियों को साउथ अफ्रीका की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप स्क्वॉड में शामिल किया गया है, और अब उनका फोकस WTC फाइनल की तैयारियों पर रहेगा।