cricket news

शाहीन अफरीदी अब पाकिस्तान टीम के सदस्य नहीं! कोच गैरी कर्स्टन के विरोध के बाद सख्त कार्रवाई की गई

शाहीन अफरीदी के खिलाफ पीसीबी ने की कार्रवाई: पाकिस्तान क्रिकेट में अब अस्थिरता का माहौल है। टी20 वर्ल्ड कप में टीम की शर्मनाक हार के बाद हर दिन कोई न कोई नया विवाद सामने आ रहा है। ताजा मामला पाकिस्तान के शीर्ष गेंदबाज शाहीन अफरीदी का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेड कोच गैरी कर्स्टन की शिकायत के चलते शाहीन अफरीदी को पाकिस्तान टीम से बाहर किया जा सकता है। उन्हें आगामी बांग्लादेश दौरे से भी बाहर किया जा सकता है।

दरअसल, पाकिस्तान के हेड कोच गैरी कर्स्टन ने शाहीन अफरीदी के खिलाफ शिकायत की थी। ऐसी खबरें आई हैं कि शाहीन अफरीदी टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ सही व्यवहार नहीं करते हैं और कोचिंग स्टाफ के प्रति भी उनका रवैया ठीक नहीं है। नतीजतन, टीम के हेड कोच गैरी कर्स्टन ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से इसकी शिकायत की।

शाहीन अफरीदी बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से बाहर हो जाएंगे

इस कारण मोहसिन नकवी अफरीदी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उन्हें आगामी बांग्लादेश सीरीज से हटा सकते हैं। उन्हें इस सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल नहीं किया जाएगा। इससे पहले शाहीन अफरीदी की पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से अनबन की खबरें सामने आई थीं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की टीम दो गुटों में बंटी हुई है। एक गुट में बाबर आजम हैं तो दूसरे में शाहीन अफरीदी।

जब बाबर आजम ने 2023 विश्व कप के बाद कप्तानी छोड़ी थी तो शाहीन अफरीदी को वनडे और ट्वेंटी-20 का कप्तान बनाया गया था। हालांकि, टी-20 विश्व कप से पहले शाहीन अफरीदी को कप्तानी से मुक्त कर दिया गया था और बाबर आजम को फिर से कप्तान बनाया गया था। हालांकि, बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान ने एक बार फिर खराब प्रदर्शन किया और टी-20 विश्व कप के पहले दौर में ही बाहर हो गया।

IPL 2025 का Thrill जारी: Winning Streak को बरकरार रखने Ahmedabad में टकराएंगी Gujarat Titans और Rajasthan Royals

इसके बाद से कई तरह की खबरें सामने आई हैं, जिसमें पाकिस्तान टीम में गुटबाजी भी शामिल है। टीम के चयनकर्ता वहाब रियाज़ और अब्दुल रज्जाक दोनों को बर्खास्त कर दिया गया है।

Back to top button