cricket news

गौतम गंभीर को सुनील गावस्कर का सीधा सवाल – क्या राहुल द्रविड़ की तरह प्राइज मनी में बराबरी करेंगे?

भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया, जिससे टीम ने 2013 के बाद पहली बार यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती। इस ऐतिहासिक जीत के बाद BCCI ने 58 करोड़ रुपये की प्राइज मनी देने की घोषणा की। हालांकि, इसी मुद्दे पर अब पूर्व क्रिकेट दिग्गज सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर से बड़ा सवाल किया है।

गावस्कर ने गंभीर से सीधे तौर पर पूछा कि क्या वह भी अपने सहयोगी स्टाफ के बराबर ही राशि लेंगे, जैसा कि राहुल द्रविड़ ने किया था, या फिर वह इस पर अलग रुख अपनाएंगे?

गावस्कर का गंभीर पर तंज – क्या द्रविड़ अच्छे रोल मॉडल नहीं?

गावस्कर ने अपने कॉलम में लिखा,
“आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद, तब के कोच राहुल द्रविड़ ने कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्यों की तुलना में अधिक राशि लेने से इनकार कर दिया था। उन्होंने यह राशि अपने सहयोगियों के साथ समान रूप से साझा की थी।”

उन्होंने आगे सवाल उठाया,
“BCCI द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी की प्राइज मनी की घोषणा के बाद काफी समय बीत चुका है, लेकिन अब तक हमने गौतम गंभीर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं सुनी। क्या वह भी द्रविड़ जैसा कुछ करेंगे, या फिर इस मामले में द्रविड़ अच्छे रोल मॉडल नहीं हैं?”

द्रविड़ ने अतिरिक्त 2.5 करोड़ लेने से किया था इनकार

गौरतलब है कि जब भारतीय टीम ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था, तब BCCI ने 125 करोड़ रुपये की प्राइज मनी की घोषणा की थी। उस समय हेड कोच रहे राहुल द्रविड़ को 5 करोड़ रुपये मिलने थे, जबकि सहयोगी स्टाफ को 2.5-2.5 करोड़ रुपये दिए जाने थे। हालांकि, द्रविड़ ने अतिरिक्त 2.5 करोड़ रुपये लेने से इनकार कर दिया और सिर्फ उतना ही बोनस लिया जितना सपोर्ट स्टाफ को मिला।

IPL 2025: Slow Over Rate के दूसरे Offense पर Sanju Samson पर लगा Heavy Fine – ₹24 Lakh की बड़ी Penalty

BCCI ने किसे कितनी प्राइज मनी दी?

स्पोर्टस्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार,

  • सहायक कोच और सपोर्ट स्टाफ को 50-50 लाख रुपये दिए गए।

  • BCCI अधिकारियों को 25-25 लाख रुपये मिले।

  • हेड कोच गौतम गंभीर के लिए अभी तक उनकी प्राइज मनी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अब देखना होगा कि गौतम गंभीर गावस्कर के सवाल का क्या जवाब देते हैं और क्या वह द्रविड़ की तरह प्राइज मनी को समान रूप से बांटने का फैसला करेंगे या नहीं

Back to top button