KKR vs PBKS: पंजाब किंग्स ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, कोलकाता में दर्ज किए रिकॉर्ड

0
591

पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को आईपीएल 2024 के 42वें मैच में इतिहास रच दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 261 रन बनाए। फिल साल्ट (75) और सुनील नरेन (71) ने अर्धशतक जड़े। जवाब में पंजाब ने 18.4 ओवर में 262 रन बनाए। यह आईपीएल और टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा पीछा है। मैच के दौरान कई रिकॉर्ड बनाए गए। इसके अलावा ये 3 खिलाड़ी पंजाब की जीत के हीरो थे।

IPL में सबसे ज्यादा टारगेट चेज

262 रन: पंजाब किंग्स बनाम KKR (2024)*
224 रन: राजस्थान रॉयल्स बनाम KKR (2024)
224 रन: राजस्थान रॉयल्स बनाम PBKS (2020)
219 रन: मुंबई इंडिंयस बनाम CSK (2021)
215 रन: राजस्थान रॉयल्स बनाम DEC (2008)
215 रन: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम RR (2023)
215 रन: मुंबई इंडियंस बनाम PBKS (2023)

IPL में सर्वाधिक बार 200 रन चेज

7 – पंजाब किंग्स
5 – मुंबई इंडियंस
3 – राजस्थान रॉयल्स
3 – चेन्नई सुपर किंग्स
3 – कोलकाता नाइटराइडर्स
3 – लखनऊ सुपर जायंट्स

मेंस टी20 मैच में सर्वाधिक सिक्स

42 – कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम PBKS, कोलकाता, IPL 2024
38 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम MI, हैदराबाद, IPL 2024
38 – रॉयल चेलेंजर्स बनाम SRH, बेंगलुरु, IPL 2024

एक IPL इनिंग में सर्वाधिक छक्के

24 – पंजाब किंग्स बनाम KKR, कोलकाता, 2024
22 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम RCB, बेंगलुरु, 2024
22 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम DC, दिल्ली, 2024
21 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम PWI, बेंगलुरु, 2013

ऐसा आईपीएल में पहली बार हुआ है।
मैच में दोनों टीमों के सलामी बल्लेबाजों ने अर्धशतक बनाए। यह आईपीएल के इतिहास में पहली बार है जब दोनों टीमों के सलामी बल्लेबाजों ने अर्धशतक बनाया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट (75) और सुनील नरेन (71), पंजाब किंग्स के प्रभसिम्रान सिंह ने 54 और जॉनी बेयरस्टो ने 108 रन बनाए।

प्रभसिम्रन सिंह
262 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स को प्रभसिम्रान सिंह ने अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने 270 के स्ट्राइक रेट से 20 गेंदों में 54 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 5 छक्के आए। हालांकि, दुर्भाग्य से प्रभसिम्रन रन आउट हो गए। उनके और जॉनी बेयरस्टो के बीच पहले विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी हुई।

जॉनी बेयरस्टो
फॉर्म से जूझ रहे जॉनी बेयरस्टो ने कोलकाता के खिलाफ शतक बनाया। उन्होंने 48 गेंदों पर नाबाद 108 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 9 छक्के लगाए। उन्होंने रिले रूसो के साथ दूसरे विकेट के लिए 85 रन जोड़े। उनके और शशांक सिंह के बीच 84 रनों की साझेदारी भी हुई।

शशांक सिंह
आईपीएल 2024 में अपनी बल्लेबाजी को साबित करने वाले शशांक ने भी इस मैच में खेला। उन्होंने 28 गेंदों में नाबाद 68 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 8 छक्के आए।